औरैया : विकास भवन के नवनिर्मित मुख्य गेट का लोकार्पण,

औरैया जिले के ककोर मुख्यालय स्थित विकास भवन के नवनिर्मित मुख्य गेट का लोकार्पण आज जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गेट के निर्माण से अब आवागमन में हो रही असुविधाओं से निजात मिलेगी और वाहनों को सुव्यवस्थित तरीके से पार्क किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि विकास भवन जिले के विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, और इसे सुंदर और बेहतर बनाने से अन्य विकास कार्यों की गुणवत्ता भी सुधरेगी।

मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम ने बताया कि फरियादियों के लिए शीतल पेयजल और बैठने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें बेहतर सुविधा मिल सके। इसके अलावा, विकास भवन के चारों ओर सड़क निर्माण और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी। भवन के पुताई और साफ-सफाई के कार्य भी पूरे कर दिए गए हैं, जिससे यह और आकर्षक और आधुनिक रूप में नजर आता है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से चाहरदीवारी का भी निर्माण कराया गया है।

लोकार्पण समारोह में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राम सुमेर गौतम, अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मंत्रोच्चार के साथ इस कार्यक्रम को संपन्न किया

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts