वातानुकूलित एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, सहारनपुरवासियों को मिलेगी राहत

सहारनपुर।महानगर की प्रतिष्ठित संस्था रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर ने जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वातानुकूलित एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की है। यह सेवा सहारनपुर के मरीजों को दिल्ली, देहरादून, चंडीगढ़, मुलाना सहित स्थानीय चिकित्सा संस्थानों तक सहज और सुरक्षित तरीके से पहुंचाने में सहायता करेगी।

इस एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3080 के गर्वनर रोटेरियन रवि प्रकाश एवं रोटरी जोन 17 के सहायक गर्वनर रोटेरियन सिकंदरबीर सिंह ने संयुक्त रूप से लिंक रोड, सहारनपुर से किया। इस अवसर पर फर्स्ट लेडी ऑफ डिस्ट्रिक्ट 3080 श्रीमती शालिनी प्रकाश भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

उद्घाटन कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गर्वनर के विशेष सहायक विकास गर्ग, रोटरी क्लब सहारनपुर ग्रेटर के अध्यक्ष एम. पी. सिंह चावला, सचिव मोहम्मद आलम, कोषाध्यक्ष दीपक गांधी, अजय शर्मा, नीरज रहेजा, आर. के. धवन, गिरीश तलवार समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।

डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रवि प्रकाश ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा सहारनपुर की जनता के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। क्लब अध्यक्ष एम. पी. सिंह चावला ने गर्वनर का अभिनंदन करते हुए आश्वस्त किया कि क्लब आगे भी प्रतिमाह जनहित में ऐसे ही विविध सेवा कार्य करता रहेगा।

यह पहल रोटरी क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है और साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक सशक्त कदम भी मानी जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts