भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। जिला पंचायत कें सौजन्य से मीरापुर विधान सभा में किए गए निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम। शुक तीर्थ के गेस्ट हाउस में किया गया। जिस मे जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल ने जिला पंचायत सदस्यों ,भाजपा कार्यकर्ताओं और ठेकेदारों की उपस्थिति में 15 करोड़ रुपए के लगभग 92 कार्यों का लोकार्पण। एवम् 6 करोड़ रुपए के लगभग 40 कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में जिला पंचायत द्वारा तथस्थ और पारदर्शी रूप से कार्य कराए जा रहे हैं और आगे भी विकास कार्य बिना किसी भेदभाव के जारी रहेंगे। देश के प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ की डबल इंजन की सरकार ने विकास की नई पटकथा लिखी है। उसी के अनुरूप जिला पंचायत भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। जनपद का कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं रखा जाएगा । डा निर्वाल ने जिला पंचायत के अधिकारियों ,सदस्यों और ठेकेदारों से कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता ना करें और अपने कार्य में मानकों का सही प्रयोग करें ।
कार्यक्रम में मोरना ब्लॉक के प्रमुख अनिल कुमार , जिला पंचायत के सदस्य शाह नजर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल ,कार्य अधिकारी सुधीर पाल , जिला पंचायत के स्टेनो अक्षय शर्मा, इरम अली जैदी ,विधान सभा के सह संयोजक रामकुमार शर्मा, किसान मोर्चा के ब्रजवीर सिंह ,भाजपा के मंडल अध्यक्ष सतनाम सिंह ,सचिन ठाकुर , डा वीरपाल सहरावत ,दिनेश सैनी ,इंदर सिंह कश्यप ,ठेकेदार नरेंद्र गर्ग ,मोहम्मद अनस, बालेंद्र कुमार,शारिक अली ,समाज सेवी विनोद शर्मा ,महामंत्री अरुण पाल ,महेंद्र चौहान ,गुरदास वालिया , रविन्द्र ककरौली ,विक्रम सभासद , नीरज रॉयल ,संजय कोरी ,मनोज कुमार ,संदीप शर्मा कई ग्राम प्रधान और अनेक लोग सम्मलित रहे।















