किन-किन राज्यों में होली पर जरूर बनता है मालपुआ,.

होली भारत का ऐसा पर्व है, जिसमें रंगों के साथ-साथ खानपान का भी खास महत्व है. जैसे ही फागुन का महीना आता है, घर-घर में गुजिया, ठंडाई, दही भल्ले और तरह-तरह के पकवान की खुशबू फैलने लगती है. इन्हीं पारंपरिक पकवानों में एक नाम है मालपुआ का, जो होली के मौके पर कई राज्यों में खास तौर पर बनाया जाता है. मालपुआ की खासियत यह है कि हर राज्य में इसे बनाने और सर्व करने का तरीका थोड़ा अलग होता है, लेकिन स्वाद एक जैसा. कहीं इसे गुड़ से बनाया जाता है तो कहीं दूध और खोये का इस्तेमाल किया जाता है. तो कहीं इसे रबड़ी में डुबोकर परोसा जाता है. होली के दिन सुबह-सुबह पकते हुए मालपुओं की खुशबू पूरे घर को महका देती है.भारत के कई राज्यों में होली और मालपुआ का रिश्ता बहुत पुराना है. देश में कई ऐसी जगहें है जहां होली मालपुआ के बिना अधूरी मानी जाती है. चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं उन्हीं जगहों के बारे में जहां होली पर मालपुआ को खास स्थान दिया जाता है. साथ ही बताएंगे हर राज्य की अलग-अलग रेसिपी.

भारत के किन राज्यों में होली पर बनता है मालपुआ?

देश में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस रंगों के त्योहार पर मालपुआ भी काफी पसंद किया जाता, जो कई राज्यों जैसे बिहार, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा और मथुरा में जरूर बनाया जाता है. चीनी, मैदा, घी और खोए से बना मालपुआ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है. इसकी मिठास मुंह में घुल सी जाती है. बता दें कि, इन सभी जगहों पर मालपुआ बनाने और परोसने का तरीका अलगग-अलग होता है. चलिए जानते हैं कहां पर कैसे बनता है मालपुआ.

राजस्थानी मालपुआ की रेसिपी

राजस्थान में मालपुआ रबड़ी के साथ परोसा जाता है. जो खाने में काफी टेस्टी लगता है. इसका रिच फ्लेवर हर किसी को पसंद आता है. इसे बनाने के लिए मैदे में खोया, दूध, इलायची और सौंफ पाउडर मिलाकर एक बेटर तैयार करें. इसके बाद एक कढ़ाही लें और उसमें घी गर्म करें. ध्यान रहे मालपुआ को हमेशा घी में ही तले न की तेल या रिफाइंड ऑयल में. एक गहरी करछी लें और गोल को गोल आकार में घी में डालकर तलें. जब गोल्डन कलर आ जाए तो इसे निकाल कर रख दे. आपको तार वाली चाशनी भी तैयार कर लेनी है. तले हुए मालपुआ को चाशनी में डुबोएं और फिर ऊपर से रबड़ी डालकर सर्व करें.

Rajasthan Rabdi Malpua

बिहार मालपुआ की रेसिपी

बिहार में मालपुआ काफी अलग तरीके से बनाया जाता है. यहां इसे बनाने के लिए केले का इस्तेमाल करते हैं. बिहारी मालुपआ बनाने के लिए पके हुए केले को अच्छे से मैश कर लें. इसके बाद बर्तन में मैदा, खोया, गुड़ या पीसी चीनी, इलायची और सौंफ पाउडर के साथ दूध मिलाकर बेटर तैयार करें. अब कढ़ाही में घी गर्म करें और बेटर को करछी की मदद से घी में डालें. सुनहरा होने तक फ्राई करें. बिहारी मालपुआ बिना चाशनी के ही खाया जाता है. लेकिन अगर आप चाहें तो इसे चाशनी में डालकर भी सर्व कर सकते हैं.

Chashni Malpua

मथुरा के स्पेशल मालपुआ की रेसिपी

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में होली का एक अलग ही रंग देखने को मिलता है. यहां अलग-अलग तरह से होली खेली जाती है. वहीं, मालपुआ बनाने का अंदाज भी अलग ही है. मथुरा में मलपुआ मैदा और सूजी मिलाकर बनाया जाता है. इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन लें और उसमें 1 मैदा और 2 बड़े चम्मच सूजी मिला लें. इसके बाद इलायची पाउडर और दूध डालकर इसका बेटर तैयार करें. अब चाशनी बनाने के लिए ¾ कप चीनी और ½ कप पानी लेकर पकाएं. मालपुआ फ्राई करने के लिए घी का इस्तेमाल करें. गोल्डन ब्राउन होने के बाद निकाल लें और चाशनी में भिगोकर सर्व करें.

ओडिशा का मालपुआ रेसिपी

ओडिशा में भी होली पर मालपुआ बनाने की परंपरा है. यहां मालपुआ को अंपुआ कहा जाता है. इसे बनाने के लिए भी मैदे के जगह चावल के आटे का इस्तेमाल करते हैं. सबसे पहले गुड़ में पानी डालकर इसे पिघला लें. अब एक बर्टन में चावल का आटा, नारियल, इलायची पाउडर, सौंफ, पिघला हुआ गुड़ और दूध मिलाकर स्मूद बैटर बना लें. कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें छोटे-छोटे साइज के मालपुआ तैयार करें. ओडिशा के मालपुआ कम मीठे होते हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगते हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts