आगामी उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत एसएसपी द्वारा स्ट्रांग रुम का किया गया निरीक्षण।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। आगामी उ0प्र0 आरक्षी नागरिक पुलिस की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा स्ट्रांग रुम का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा दिनांक 23,24,25,30,31 अगस्त को दो पालियों में आरक्षी भर्ती कि लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन, शुचितापूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा क्लेक्ट्रेट परिसर में बनाये गये स्ट्रांग रुम का निरीक्षण करते हुए,सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी द्वारा स्ट्रांग रुम में सुरक्षा सम्बन्धित सभी पहलुओं की बारिकी से जांच की ओर परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति को भी चेक किया गया। तदोपरान्त एसएसपी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाये कि स्ट्रांग रुम में सुरक्षा के उच्चतम मानकों का शत-प्रतिशत पालन हो एवं सभी सुरक्षा उपकरण पूरी तरह से कार्यशील रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, अपर जिलाधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts