एसएसपी द्वारा मोहर्रम के दृष्टिगत धर्मगुरुओं से वार्ता कर पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की गयी अपील

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कार्यालय में मोहर्रम के दृष्टिगत धर्मगुरुओं से वार्ता कर पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की गयी अपील।एसएसपी अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में मोहर्रम के दृष्टिगत धर्मगुरूओं से वार्ता कर सुझाव लेते हुए अपील की गयी कि मोहर्रम के पावन पर्व को शांति पूर्वक मनाया जाए ओर धार्मिक सद्भावना बनी रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह,

सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल व क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर आदि उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित धर्मगुरुओं से अपील की गयी कि किसी प्रकार के शस्त्र का प्रदर्शन न किया जाए , कोई नया ताजिया नई जगह न रखा जाए पुराने इमामबाड़े से जो पहले की भांति ताजिया उठते चले आए हैं वही उठें, तय रूट से ही ताजिया निकालें, जिस रास्ते से परंपरागत रूप से जुलूस निकाले जाते हैं उसी रास्ते से जुलूस निकाले जाए, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाये रखें तथा त्योहार को आपसी भाईचारा और सहयोग से मनाएं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts