गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कांवड़ यात्रा के सुचारु संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह योजना 11 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और मुरादाबाद की ओर जाने वाले मालवाहक भारी वाहनों के मार्गों में बदलाव किया गया है। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाते हुए परिवर्तित मार्गों की सूचना संबंधित विभागों और आम जनता को भी दे दी है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।















