भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शामली। उपाध्याय चेतना मंच सेवा समिति उत्तर प्रदेश सामाजिक संगठन के पदाधिकारियो की एक बैठक मौहल्ला बनखंडी सरवरपीर शामली प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय के आवास पर हुई। जिसकी अध्यक्षता सतपाल उपाध्याय ने की। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने लोक चुनाव को लेकर कहा कि वर्तमान भाजपा पार्टी ने उपाध्याय समाज को उचित प्रतिनिधित्व नही दिया, सिर्फ वोट लिया है सम्मान देने का काम नही किया,एक वर्ष पूर्व शामली नगर पालिका में किसी भी वार्ड से समाज के किसी व्यक्ति को सभासद के चुनाव में सिंबल भी नही दिया, ये वर्तमान भाजपा सरकार लोकसभा, विधानसभा चुनाव में टिकट तो बहुत दूर की बात है,समाज की अनदेखी उपेक्षा हो रही है। जिस कारण उपाध्याय समाज राजनीति क्षेत्र में अति पिछड़ा हुआ है। भाजपा से समाज का मोह भंग होता जा रहा है शिक्षा व राजनीति से ही समाज आगे बढ़ सकता है, प्रदेश महामंत्री रामफल उपाध्याय ने बैठक में भाजपा को वोट न देने का संगठन ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया,शामली जिलाध्यक्ष जसबीर उपाध्याय जंधेड़ी ने कहा कि उपाध्याय चेतना मंच संगठन से जुड़े समाज के लोग संगठन के साथ है। गठबन्धन प्रत्याशी इकरा हसन का समर्थन करते हैं फायर ब्रांड शामली युवा जिलाध्यक्ष विकास उपाध्याय ने कहा कि जब सभी वर्गों को भाजपा पार्टी राजनीति हिस्सेदारी दे रही है तो उपाध्याय समाज के साथ ऐसा क्यों, इस बार उपाध्याय समाज भाजपा को वोट नही करेगा, प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय के साथ है। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व सपा एम एल सी किरणपाल कश्यप का उपाध्याय समाज के लोगो ने पगड़ी शोल उडाकर स्वागत किया और उनको संगठन की और से कैराना , मु0नगर , बागपत लोकसभा सीट पर संगठन की और से समर्थन दिया , एम एल सी किरणपाल कश्यप ने उपाध्याय समाज का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर शामली जिलाध्यक्ष जसबीर उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, कमल कांत, राजेश उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, जयपाल उपाध्याय, सोनू उपाध्याय, सोमपाल उपाध्याय, रामफल उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, श्रीमती जयकुमारी उपाध्याय, रीना उपाध्याय, श्रीमती कविता उपाध्याय, सियानन्द उपाध्याय, नगर अध्यक्ष शामली विनोद उपाध्याय राजकुमार योगी, सुरेश उपाध्याय, धर्मपाल भारद्वाज, मुकेश उपाध्याय, राहुल उपाध्याय, आदि मौजूद रहे।















