पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को लंगड़ा कर पुलिस ने तीन बदमाशो को किया गिरफ्तार

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर। छपार पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान 1 शातिर लुटेरा अभियुक्त घायल सहित 3 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। बदमाशों के कब्जे से लूटी हुई कार व अवैध शस्त्र बरामद।जनपद में शातिर लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना छपार रोजन्त त्यागी के नेतृत्व में, छपार पुलिस की ग्राम कुतुबपुर के जंगल में बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में,1 शातिर लुटेरे अभियुक्त को घायल सहित 3 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से थाना बहादरावाद जनपद हरिद्वार से लूटी गयी स्वीफ्ट बीडीआई कार न0- UP14HT1739 व अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। घायल गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना छपार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। छपार पुलिस टीम कुतुबपुर बार्डर पर चेकिंग कर रही थी तभी जरिए मुखबिर खास सूचना मिली कि बहादराबाद से लूट में वांछित अभियुक्त किसी घटना को अजांम देने के लिए देवबन्द की तरफ से आ रहे है। कुछ समय पश्चात देवबन्द की तरफ से 1 स्वीफ्ट डिजायर कार आती हुई दिखाई दी जिसे चेंकिग हेतु रूकने का इशारा किया परन्तु वह नही रुकी । पुलिस टीम द्वारा उक्त गाड़ी का पीछा किया गया तो यह गाड़ी तेज रफ्तार से गन्ने के खेत की तरफ मोड दी। गाड़ी सवार 03 बदमाशों द्वारा अपने आप को पुलिस टीम द्वारा घिरता देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए गन्ने के खेत की तरफ भागे । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण की चेतावनी देते हुए अपनी जान की परवाह न करके बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त घायल हो गया तथा अन्य 2 अभियुक्तगण को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts