मुजफ्फरनगर। नेशनल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा विभाग, मुजफ्फरनगर द्वारा होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जडौदा में जिला कराटे प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यातायात प्रभारी इन्द्रजीत सिंह, प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया, कराटे रेफरी राकेश कौशिक, नीरज सैनी, जनपद क्रीड़ा क्लब के शारीरिक शिक्षक सत्यकाम तोमर, राहुल कुशवाह, अक्षय कुमार, यशपाल सिंह, बबीता राणा, नितिन बालियान और मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को खेलों के प्रति सजग रहकर सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट चैंपियन रहे हैं। कराटे जापानी मार्शल आर्ट है जो आत्मरक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों के लिए लाभकारी है। यह खेल हाथ और पैर की तकनीकों पर केंद्रित होता है, जिसमें प्रहार, ब्लॉक और मुद्राओं का विशेष महत्व है। साथ ही इसमें मानसिक मजबूती भी उतनी ही आवश्यक होती है जितनी शारीरिक क्षमता।प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 86 बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। अंडर-14 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जडौदा के युग दहिया, यूनिक इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के रजी, हमदान, अफसा, रिजा, सनसाइन एकेडमी के कृष्णा, विदित, देव गुप्ता, प्रिंस, देव, मिनहा तथा ज्ञानदीप बाल शिक्षा केंद्र जूनियर हाई स्कूल, मुजफ्फरनगर के अभय कुमार और महेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।अंडर-17 वर्ग में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जडौदा के सत्यम, एंजी शागवान, परी दहिया, डीएवी इंटर कॉलेज, जानसठ के आयुष्मान, अक्षत, आर्यन, सनसाइन एकेडमी के अरहम, दर्श, जैनब, जैन कन्या इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर की सबरीन, आसमा और राजकीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर की अक्षरा चौधरी ने बाजी मारी।अंडर-19 वर्ग में डीएवी कॉलेज, जानसठ के मनीष और एमडी इस्लामिया इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शरद सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक नितिन बालियान, राखी सूर्यदेव, योगाचार्य सतकुमार, सचिन कश्यप, आदित्य कौशिक और फूलकुमार का विशेष योगदान रहा। पूरे आयोजन में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया और जिले का नाम रोशन किया।















