इजरायल में अमेरिका ने नागरिकों को घरों में रहने की दी सलाह निकासी पर जताई असमर्थता,

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच Israel की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि United States के लिए अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। इजरायल में स्थित अमेरिकी दूतावास ने सिक्योरिटी अलर्ट जारी करते हुए सभी अमेरिकी सरकारी कर्मचारियों और उनके परिवारों को अगली सूचना तक घरों में या उसके आस-पास ही रहने के निर्देश दिए हैं।बताया जा रहा है कि Iran द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं, जिससे हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। अमेरिका और इजरायल की कार्रवाई में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत के बाद क्षेत्र में संघर्ष और तेज हो गया है। इसके बाद ईरान और उसके सहयोगियों ने इजरायल और खाड़ी क्षेत्र के कई हिस्सों में हमले शुरू कर दिए, जिससे लंबी लड़ाई की आशंका गहरा गई है।

अमेरिकी दूतावास ने अपने ऑनलाइन बयान में स्पष्ट किया है कि फिलहाल वह इजरायल से अमेरिकियों की सीधे निकासी में मदद करने की स्थिति में नहीं है। दूतावास के अनुसार, इजरायली पर्यटन मंत्रालय ने ताबा बॉर्डर क्रॉसिंग तक लोगों को पहुंचाने के लिए शटल सेवा शुरू की है। नागरिकों को मंत्रालय के इवैक्युएशन फॉर्म के माध्यम से अपना नाम पंजीकृत कराने की सलाह दी गई है।

हालांकि दूतावास ने यह भी साफ कर दिया है कि वह इस शटल सेवा की सिफारिश नहीं करता और यदि कोई नागरिक इस विकल्प का उपयोग करता है तो उसकी सुरक्षा की गारंटी अमेरिकी सरकार नहीं दे सकती। दूतावास ने यह जानकारी उन लोगों के लिए जारी की है जो इजरायल छोड़ना चाहते हैं।जो नागरिक जॉर्डन जाना चाहते हैं, उन्हें इलियट तक शटल लेने और वहां से टैक्सी के माध्यम से यित्जाक राबिन बॉर्डर क्रॉसिंग पहुंचने का विकल्प बताया गया है। मौजूदा हालात को देखते हुए पूरे क्षेत्र में अनिश्चितता और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं बनी हुई हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts