बुढ़ाना में व्यापार मंडल ने नवागत SDM अपूर्वा यादव से की भेंट, पेंठ बाजार में सुरक्षा और अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग

बुढ़ाना। कस्बे की तहसील बुढ़ाना की नवागत एसडीएम अपूर्वा यादव से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बुढ़ाना इकाई ने भेंट कर उन्हें चार्ज संभालने पर शुभकामनाएं दीं और बुंके भेंट कर स्वागत किया। संगठन ने कस्बे में लगने वाली साप्ताहिक पेंठ बाजार में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग उठाई। साथ ही कस्बे में बढ़ते अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर संगठन के संरक्षक तनवीर कुरेशी, अध्यक्ष राजेश संगल, महामंत्री अरबाज़ कुरेशी, दीपक प्रजापति, नसीम भटियारा, मकबूल रंगरेज, सलमान कुरेशी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts