मुज़फ्फरनगर में विधानसभा मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर राजनीतिक दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

मुज़फ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थलों के सम्भाजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मतदेय स्थलों के पुनर्गठन, सत्यापन और अंतिम सूची तैयार किए जाने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा करना था।जिलाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित कार्यक्रम पहले ही घोषित किया जा चुका है। इसके तहत 29 अक्टूबर से 4 नवंबर 2025 तक मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, पूर्ण निर्धारण तथा नए स्थलों के लिए भवनों का चिन्हांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके पश्चात 6 एवं 7 नवंबर को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें कर मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।

तैयार प्रस्तावों के आधार पर 10 नवंबर को मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसे उसी दिन सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराया जाएगा।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 नवंबर से 18 नवंबर 2025 तक राजनीतिक दलों, सांसदों एवं विधायकों के सुझावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सभी बिंदुओं पर विचार के उपरांत अंतिम सूची 18 नवंबर तक तैयार हो जाएगी। इसके बाद जिले द्वारा तैयार प्रस्ताव 19 से 21 नवंबर के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को भेजे जाएंगे, जहाँ से 24 नवंबर 2025 को इन्हें आयोग के अनुमोदनार्थ भेजा जाएगा।जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष आयोग के निर्देशानुसार उन सभी स्थानों पर सम्भाजन किया जाएगा जहाँ मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है। साथ ही उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीएलओ द्वारा घरघर जाकर गणना प्रपत्र वितरित और भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि जहाँ भी बीएलओ अभी तक नियुक्त नहीं हुए हैं, उन्हें तुरंत नियुक्त किया जाए और उनकी सूची प्रशासन को आज शाम तक उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी दल प्रशासन को सहयोग करें ताकि मतदाता सूची अधिकतम पारदर्शिता, निष्पक्षता और सटीकता के साथ तैयार हो सके।बैठक में मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने अपनेअपने सुझाव तथा आपत्तियाँ दर्ज कराईं। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश, उप जिलाधिकारी बुढ़ाना एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कान्त सहित जिले के सभी उप जिलाधिकारी, संबंधित अधिकारी तथा भाजपा, कांग्रेस, सपा, सीपीआईएम, बसपा सहित अन्य दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts