आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर की जनरल मीटिंग में निवेश पर महत्वपूर्ण चर्चा

मुजफ्फरनगर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के चैप्टर द्वारा एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य विषय “अपने धन को कैसे और कहाँ निवेश करें, जिससे अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो” था। इस अवसर पर मुख्य वक्ता अशोक भारद्वाज, सौरभ चड्ढा और राजीव मेहता ने निवेश के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की।

आरपीएस ग्रुप के चैनल पार्टनर अशोक भारद्वाज ने रियल एस्टेट निवेश के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि न्यू गोवा जैसे प्रोजेक्ट में निवेश करने से दीर्घकालिक और स्थिर लाभ प्राप्त हो सकता है। सौरभ चड्ढा ने उद्यमियों को आधुनिक निवेश योजनाओं और सुरक्षित रणनीतियों के बारे में जागरूक किया। म्यूचुअल फंड विशेषज्ञ राजीव मेहता ने म्यूचुअल फंड में निवेश के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह सुरक्षित और उच्च रिटर्न वाला विकल्प हो सकता है।

चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष अनुज स्वरुप बंसल, प्रमुख उद्यमी अभिषेक अग्रवाल, यंग टीम लीडर अमन गुप्ता और राहुल मित्तल को आरपीएस ग्रुप द्वारा सम्मानित किया गया। पूर्व चेयरमैन नवीन अग्रवाल, विपुल भटनागर, नवीन जैन, वाइस चेयरमैन मनीष भाटिया, सुशील अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनुज स्वरुप बंसल ने मुख्य वक्ताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन आईआईए के ज्वाइंट सेक्रेटरी अमन गुप्ता और राहुल मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर व्यापार जगत से जुड़े कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने सत्र को उपयोगी बताया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts