IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट,

देशभर में इन दिनों मानसून का कहर है. महाराष्ट्र, गुजरात और हिमाचल से लेकर बिहार तक बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान का भी दौर जारी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार (11 जुलाई) को 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहेगा हालांकि बारिश की संभावना बनी रहेगी. रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. 13 और 14 जुलाई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने और बादल छाए रहने की संभावना है. 15 जुलाई को राजधानी का तापमान 35 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है.IMD ने जिन 15 राज्यों में अलर्ट जारी किया है उनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, आंध्र प्रदेश और केरल शामिल हैं.

यूपी में बारिश का हाल
IMD के मुताबिक यूपी में शनिवार से सक्रिय मानसून का प्रभाव और बढ़ेगा. आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अयोध्या के आस-पास के क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इसके अलावा  प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, औरैया और अमरोहा में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

बिहार में भारी बारिश
बिहार की बात करें तो पटना सहित खगड़िया, किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सिवान, भोजपुर, नवादा, रोहतास, अरवल, गया, लखीसराय, नालंदा और औरंगाबाद में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

हिमाचल- उत्तराखंड का मौसम
पहाड़ी राज्यों की बात करें तो कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और सोलन में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. मनाली में आज यानी 11 जुलाई को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उत्तराखंड के ऋषिकेश, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts