पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही 40 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त।

 

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।

 

मुज़फ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पंजाब राज्य से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही लगभग 40 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त,दो अभियुक्त 535 पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी के लिए प्रयुक्त फर्जी नम्बर प्लेट लगे ट्रक व एक कार के साथ गिरफ्तार।

अभियुक्तगण पुलिस से बचने के लिए अवैध शराब को ट्रक में भरकर प्लाई के नीचे छिपा कर करते थे तस्करी। जनपद me अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में चौकिंग के दौराने दो अन्तरराज्यीय शराब तस्कर अभियुक्तगण को खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से पंजाब राज्य से लायी जा रही करीब 40 लाख रूपये कीमत की 535 पेटी अवैध शराब व घटना में प्रयुक्त ट्रक मय फर्जी नम्बर प्लेट व 01 कार को बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एंव बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts