बंद मकान में चल रही अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़ 160 बने अधबने तमंचे सहित तमंचे बनाने के उपकरण भी पुलिस ने किए बरामद।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ़्फ़रनगर। एसएसपी अभिषेक सिंग के निर्देशन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुज़फ़्फ़रनगर पुलिस बदमाशो की कमर तोड़ने का काम कर रही,अभी कुछ दिन पूर्व जनपद पुलिस के द्वारा लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल होने के लिए लाई जा रही लाखो रुपये की शराब भी पकड़ी थी,अब इसी कड़ी में थाना बुढ़ाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नदी मंदिर के पीछे से बुढ़ाना शुगर मिल पर जाने वाले रास्ते पर बंद पड़े मकान में चल रही अवैध तमंचा पकड़ी है,इस दौरान बुढ़ाना पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्टरी से 160 बने अधबने तमंचे सहित तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए है,हम आपको बता दे कि यह तमंचा फैक्टरी पश्चिम यूपी की सबसे बड़ी तमंचा फैक्ट्री है,जहाँ पर इतनी भारी मात्रा में बने अधबने तमंचे बरामद किए गए है।इस छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 4 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जो अवैध तमंचों का निर्माण कर रहे थे,पकड़े गए बदमाशो में एक बदमाश जाबिर पुत्र मुस्ताक निवासी जौला थाना बुढ़ाना टॉप टेन का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है।पकड़े गए बदमाशो के नाम जाबिर पुत्र मुस्ताक,निवासी जौला थाना बुढ़ाना,सुभाष पुत्र कालूराम निवासी शाहपुर बटावली थाना बहसूमा जनपद मेरठ,महबूब पुत्र फजरा निवासी ग्राम जौला थाना बुढ़ाना व शौकत पुत्र मुस्ताक निवासी ग्राम निरपुड़ा थाना दोघट जनपद बागपत है।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए बदमाशो ने बताया कि चुनाव में अवैध शास्त्रों की मांग बढ़ जाती है,जिसके कारण हमने अपने साथियों के साथ मिलकर इस स्थान पर अवैध शस्त्र का निर्माण कार्य शुरू किया।बुढ़ाना पुलिस द्वारा किये गए इस सराहनीय कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ़्फ़रनगर द्वारा पुलिस टीम को 10 हजार रुपये नगद पुरुस्कार से पुरूस्कृत किया गया।वही इस पूरे प्रकरण की जानकारी एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान दी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts