बटोगे तो बर्बाद हो जाओगे BJP खत्म करेगी संविधान : संजय सिंह

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने कमर कस ली है. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल रजौरी गार्डन से पदयात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत कर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान बटोगे तो कटोगे पर पलटवार करते हुए आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह ने कहा कि बटोगे तो बर्बाद हो जाओगे.आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जी ने कई विधानसभाओं के अंदर पदयात्रा शुरू की. पहले चरण की पदयात्रा में जनता का अद्भुत प्यार और आशीर्वाद मिला, हर क्षेत्र के अंदर अद्भुत और काम किया. इसी से बौखला कर बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर हमले की कोशिश कर इस यात्रा को रोकने की नापाक कोशिश की. दूसरे चरण की पदयात्रा की शुरुआत आज फिर राजौरी गार्डन से हो रही है.

नवंबर से दिसंबर तक पदयात्री चलेगी

सांसद संजय सिंह ने कहा, पूरे नवंबर और दिसंबर तक ये पदयात्रा का कार्यक्रम चलेगा. इस पदयात्रा का मकसद लोगों को ये बताना है कि कैसे दिल्ली के काम रोके जा रहे हैं और लड़ लड़कर काम करवा रहे हैं. संजय सिंह ने कहा कि ये छठी मैया का घाट तोड़ने पर आ गए हैं. जो हमारा भाई यूपी/ बिहार नहीं जा पाते वो यहां रहकर छठ पर्व मना सके इसके लिए दिल्ली सरकार छठ घाट बनवा रही है.

प्रदूषण और पंजाब में पराली जलाने पर बोले

वायु प्रदूषण और पंजाब में पराली जलाने पर संजय सिंह ने कहा, आंकड़े सामने हैं. गोपाल राय जी ने भी आंकड़े सामने रखे. कोर्ट से लेकर NGT (National Green Tribunal) तक सब जगह ये साबित हो चुका है कि पंजाब में कमी आई है और हरियाणा में पराली जलाने में वृद्धि आई है. मैं समझता हूं खुले आम आंकड़ों पर बात हो और पता चले कि प्रदूषण कौन बढ़ा रहा है.बंटेंगे तो कटेंगे के जवाब में समाजवादी पार्टी के नारे जुड़ेंगे तो जीतेंगे के नारे पर उन्होंने कहा, बीजेपी हमले और जुमले की पार्टी है. अगर दंगे फसाद और नफरत ना फैलाए तो उन्हें खाना हजम नहीं होता. इस चुनाव के अंदर यूपी में कितने स्कूल अस्पताल बनाए, भड़काऊ नारे देकर चुनाव लड़ रहे हैं. देश के दलित, पिछड़े, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को कहना चाहता हूं कि बटोगे तो बर्बाद हो जाओगे, बीजेपी बाबा साहब का आरक्षण खत्म करेगी और संविधान खत्म करेगी.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts