गर्मियों में खीरे से करें आइस फेशियल, त्वचा को मिलेगी ठंडक और निखार

गर्मियों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण त्वचा पर जलन, टैनिंग और रैशेज जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। ऐसे में खीरे से बना आइस फेशियल त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और हाईड्रेटिंग प्रॉपर्टीज त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ उसे गहराई से साफ भी करती हैं। आप खीरे को पीसकर उसका रस निकालकर आइस ट्रे में जमा सकते हैं और इससे रोजाना चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। इसके अलावा खीरे के स्लाइस को फ्रिज में ठंडा कर सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है। यह तरीका सनबर्न को कम करने, त्वचा की सूजन घटाने और स्किन को रिफ्रेश करने में मदद करता है। खीरे से आइस फेशियल करने से त्वचा में निखार आता है, रोमछिद्र सिकुड़ते हैं और फेस पर नेचुरल ग्लो बना रहता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts