ICC ने जारी की टी20 इंटरनेशनल की ताजा रैंकिंग, भारतीय खिलाड़ियों का जलवा.

ICC ने मंगलवार, 16 जून को ताजा महिला रैंकिंग जारी की, जिसमें भारतीय खिलाड़ी श्री चरणी ने गेंदबाजी रैंकिंग में अपने करियर की बेस्ट रैंक हासिल करते हुए लंबी छलांग लगाई. चरणी ने महिला टी20 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और 3 विकेट लिए थे. इस मैच में सर्वश्रेष्ठ प्लेयर का खिताब जीतने वाली दीप्ति शर्मा भी गेंदबाजी रैंकिंग में 5 पायदान ऊपर आकर टॉप-5 में शामिल हो गई हैं. टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग की बात करें तो दीप्ति शर्मा ने इसमें भी छलांग लगाई है, इसमें अमेलिया केर से नंबर-1 का ताज छिन गया है.

दूसरे स्थान पर पहुंची श्री चरणी

बाएं हाथ की ऑफ स्पिनर श्री चरणी आईसीसी महिला गेंदबाजी रैंकिंग में 5 पायदान ऊपर आकर दूसरे स्थान पर काबिज हो गई हैं. उनके 728 रेटिंग पॉइंट हो गए हैं, पहले नंबर पर इंग्लैंड की लिंसी स्मिथ बनी हुई हैं. इंग्लैंड की लॉरेन बेल दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.पाकिस्तान के खिलाफ मैच की बात करें तो श्री चरणी ने अपने 4 ओवरों में मात्र 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. उन्होंने सायरा जबीन, नतालिया परवेज और रामीन शमीम को आउट किया था. इस मैच को भारत ने 64 रनों से जीता था.

 

दीप्ति शर्मा ने लगाई छलांग

पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बनी दीप्ति शर्मा ने भी टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है, वह 5 पायदान ऊपर आकर 5वें स्थान पर पहुंच गई हैं. दीप्ति टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में 2 पायदान ऊपर आकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.टी20 महिला बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं, हरमनप्रीत कौर 10वें से 11वें स्थान पर पहुंच गई है पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वॉल बनी हुई हैं, लौरा वोल्वार्ड्ट तीसरे से दूसरे और बेथ मूने दूसरे से तीसरे स्थान पर लुढ़क गई.

अमेलिया केर से छिना No-1 का ताज

न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर आईसीसी महिला टी20 ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 से हटकर दूसरे पर पहुंच गई हैं. वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज 471 रेटिंग के साथ नई नंबर-1 बन गई हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts