अलीगढ़। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग की जूनियर रेजिडेंट डॉ. सारा इकबाल ने ICACON-2026 में प्रथम पुरस्कार हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। उन्होंने Postgraduate (PG) Award Paper Category में अपने मूल शोधपत्र की प्रस्तुति के लिए यह पुरस्कार प्राप्त किया।Indian College of Anaesthesiologists (ICA) की ओर से आयोजित 7वें इंटरनेशनल एवं 17वें नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडियन कॉलेज ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट्स का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक अलीगढ़ में किया गया। सम्मेलन का आयोजन जेएन मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर विभाग द्वारा किया गया था।
डॉ. सारा इकबाल ने “A Prospective Observational Study to Assess the Predictive Value of Simple Blood Count Based Marker Versus Advanced Cytokine Biomarker for Outcomes in Off-Pump Coronary Artery Bypass Surgery” विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। अध्ययन में 80 ऑफ-पंप कोरोनरी आर्टरी बाईपास सर्जरी (OPCAB) मरीजों को शामिल किया गया। शोध में SII और IL-6 जैसे बायोमार्कर की मदद से पोस्टऑपरेटिव एक्यूट किडनी इंजरी (AKI) की पहचान की उपयोगिता का अध्ययन किया गया। इसके अलावा एट्रियल फिब्रिलेशन, MACE, मैकेनिकल वेंटिलेशन, ICU में रहने की अवधि और 30 दिन की मृत्यु दर जैसे परिणामों का भी आकलन किया गया।सम्मेलन में वैज्ञानिक सत्र, कार्यशालाएं और शोध प्रस्तुतियां हुईं। विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया गया। सम्मेलन का विषय “Towards Smarter Anaesthesia: Integrating Technology, Intelligence & Precision” रहा।














