चंडीगढ़ में IAF एयर शो का आगाज़, ‘सूर्य किरण’ टीम ने सुखना लेक पर दिखाया दम

चंडीगढ़। शहर की खूबसूरत सुखना लेक आज रोमांच और देशभक्ति के रंग में रंग गई, जब भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित दो दिवसीय एयर शो का शानदार आगाज हुआ। 27 और 28 मार्च को होने वाले इस आयोजन के पहले दिन आसमान में ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ के जांबाज पायलटों ने अपने हैरतअंगेज हवाई करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लाल और सफेद रंग के विमानों की सटीक फॉर्मेशन और अद्भुत समन्वय ने झील के ऊपर ऐसा दृश्य पेश किया, जिसे देख हर कोई रोमांचित हो उठा।

इस भव्य आयोजन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सख्त इंतजाम किए हैं। 26 मार्च से लेकर 28 मार्च की दोपहर तक सुखना लेक आम लोगों के लिए बंद कर दी गई है। वहीं, दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक आसपास के कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी में लोगों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शटल बस सेवा की भी व्यवस्था की है, जिससे लोग निर्धारित पिकअप पॉइंट्स से सीधे कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकें। एयर शो को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक नजारे के गवाह बनने पहुंच रहे हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts