करवा चौथ पर पति देव हो जाएंगे खुश, पत्नियां तोहफे में दें ये चीजें

10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को करवा चौथ सेलिब्रेट किया जाएगा जो महिलाओं के लिए खास होने के साथ ही पुरुषों के लिए भी स्पेशल होता है, क्योंकि ये दिन पति-पत्नी के रिश्ते के प्यार को और भी बढ़ा देता है. अपनी वाइफ को खुश करने के लिए इस दिन पति तो गिफ्ट देते ही हैं जो उनके प्यार को जताने का एक तरीका होता है. वहीं पत्नियां भी तोहफा देकर अपने पार्टनर के लिए ये करवा चौथ खास बना सकती हैं, क्योंकि किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाए रखे के लिए दोनों तरफ से एफर्ट लगाने चाहिए. इस आर्टिकल में देखेंगे पुरुषों के लिए कुछ अच्छे गिफ्ट्स के आइडिया.

पसंदीदा परफ्यूम रहेगा बेस्ट

ज्यादातर पुरुषों को परफ्यूम लगाना पसंद होता है, इसलिए करवा चौथ पर महिलाएं अपने पतियों को गिफ्ट में उनका पसंदीदा परफ्यूम दे सकती हैं. ये बजट फ्रेंडली भी रहेगा. आप हस्बैंड को अलग-अलग फ्रिगरेंस के परफ्यूम का सेट भी गिफ्ट कर सकती हैं.

Prefumes

गॉगल्स का सेट दें

करवा चौथ पर पत्नियां अपने पतियों को गॉगल्स का सेट दे सकती हैं. इसमें आप यूवी रेज से प्रोटेक्ट करने वाला एक सनग्लास भी शामिल कर सकती हैं तो वहीं आप अलग-अलग डिजाइन के फ्रेम और डिफरेंट कलर के लेंस के चश्मा के साथ आप एक अच्छा सेट कस्टमाइज करवा सकती हैं.

Men Goggles

सोलर प्लैनेट क्रिस्टल बॉल

बच्चों से लेकर बड़ों तक…लाइटिंग गिफ्ट सभी को पसंद आते हैं. आप अपने हस्बैंड को गिफ्ट में देने के लिए लिए सोलर प्लेनेट क्रिस्टल बॉल खरीद सकती हैं. ये देखने काफी अच्छी लगती है, जिसे आप रात में अपने बेडरूम में लगा सकते हैं या फिर इसे आपके हस्बैंड ऑफिस की डेस्क पर भी रख सकते हैं जो एक पॉजिटिव वाइब देगी.

Solar Planet Crystal Ball

ग्रूमिंग कॉम्बो सेट गिफ्ट करें

करवा चौथ पर गिफ्ट आइडियाज की बात करें तो आप हस्बैंड को ग्रूमिंग कॉम्बो सेट दे सकती हैं. जिसमें शेविंग क्रीम, शेविंग ब्रश, आफ्टर शेव लोशन, प्रीमियम सोप, डिओडोरेंट, परफ्यूम, मॉइस्चराइजर, फेस वॉश, सीरम, जैसी चीजें शामिल करें. ये उनके लिए एक बेहतरीन गिफ्ट होगा.

Men Grooming Kit

पति के लिए गिफ्ट हैंपर बनवाएं

ऑनलाइन या ऑफ लाइन पुरुषों के लिए कस्टमाइज गिफ्ट हैंपर मिल जाते हैं. इसमें लेदर वॉलेट से लेकर व्हीकल की कीचेन, पेन, बेल्ट, चश्मा, वॉच, जैसी चीजें शामिल होती हैं. आप इनपर नाम भी लिखवा सकती हैं.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts