शाहपुर। रघुवंशी आर्चरी एकेडमी सोरम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, सैकड़ों ग्रामीणों और खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव सैनी ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील करते हुए कहा कि योग से शरीर ही नहीं, मन और आत्मा भी मजबूत होती है। उन्होंने विभिन्न योगासनों के लाभों को विस्तार से बताया।वार्ड 27 से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी संदीप बालियान ने योग को शारीरिक अभ्यास के साथ–साथ मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का माध्यम बताया। उन्होंने स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। एकेडमी के संचालक विपिन बालियान ने सभी उपस्थित अतिथियों, ग्रामीणों और खिलाड़ियों का आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में रणवीर आर्य, डॉ. सतीश सैनी, करनवीर सिंह प्रधान, मा रामपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, विकास बालियान, पवन वर्मा, देशपाल, मांगेराम, बबलू बालियान, दिनेश शर्मा, प्रमोद कुमार, प्रणपाल सिंह, विशाल, सुचित राठी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया।इसके अतिरिक्त शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज, नगर पंचायत कार्यालय समेत क्षेत्र के दर्जनों स्थलों पर भी योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इन आयोजनों में भी भारी संख्या में लोगों की भागीदारी रही।















