लॉस एंजिलिस में भीषण आग, हॉलीवुड की कई हस्तियों के बंगले जलकर खाक; गवर्नर ने लगाया आपातकाल

अमेरिका के कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी आग अब भयानक रूप ले चुकी है। यह आग फैलकर लॉस एंजेलिस और अब हॉलीवुड हिल्स तक जा पहुंची है। इसके कारण लगभग एक लाख लोग घर छोड़ने पर विवश हो गए हैं। वहीं अब तक 5 लोगों की मौत भी हो गई है।लॉस एंजेलिस इलाके में लगी आग के कारण अधिकारियों ने लाखों लोगों को जल्द से जल्द घर खाली करने को कहा है। चारों ओर धुएं और धूल का गुबार देखा जा रहा है।एक्टर स्टीव गुटेनबर्ग ने कैलिफोर्निया में लगी आग को बेहद बुरा बताया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि अब तक की जिंदगी में मैंने इससे बुरा कुछ नहीं देखा।

अमेरिका में आग का तांडव

पेसिफिक पैलिसेड्स, ईटन और हर्स्ट में फैली आग पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर को तैनात कर दिया गया है। हेलीकॉप्टर से पानी की बौछार की जा रही है। पैलिसेड्स में 15 हजार एकड़, ईटन में 10 हजार एकड़ और हर्स्ट में 500 एकड़ से ज्यादा का इलाका जलकर खाक हो गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts