भानगढ़ किले में रविवार को पर्यटकों की भारी भीड़, बारिश और ऐतिहासिक स्थलों का उठाया लुत्फ

राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भानगढ़ में रविवार को स्थानीय और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। बारिश के फव्वारों का आनंद लेते हुए उन्होंने महल, मंदिर और हवेलियों का दीदार किया। भारी भीड़ के चलते टिकट विंडो और स्थानीय दुकानों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। सरकारी सूत्रों के अनुसार करीब तीन हजार पर्यटकों ने किले में प्रवेश किया। इस दौरान पर्यटक गाइडों की आमदनी में भी इजाफा हुआ। अधिकतर पर्यटक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से आए थे, जिससे पर्यटन क्षेत्र में रौनक बढ़ गई।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts