बाँदा-/पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के द्वारा अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के चलते कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा/ऑटो आदि में टप्पेबाजी/चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाली 04 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि 9 अगस्त को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अतर्रा चुंगी की रहने वाली अनुसइया देवी ने कोतवाली नगर पर सूचना दी कि दिनांक 15 जुलाई को ई-रिक्शा से बिजली का बिल जमा करने पीलीकोठी पावर हाउस जा रही थी उसी दौरान कुछ अज्ञात महिलाए भी ई-रिक्शा पर सवार हुई तथा उनका पैर कुचलते हुए ध्यान भटकाकर गले में पड़े चैन निकाल ली गई । जिसके सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुए सीसीटीवी कैमरो आदि की मदद से महिलाओं की पहचान करते हुए आज नवाब टैंक तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया । तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 48520 रुपए नगद बरामद हुए है । बरामद रुपये के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्ताओं ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वे सभी नागपुर महाराष्ट्र की रहने वाली है। तथा बांदा व आसपास के जनपदों में घूम-घूमकर ऑटो व ई-रिक्शा आदि में बैठती है। एवं उसमें सवार महिलाओं के पैर कुचलकर/दबाकर तथा बातचीत में उलझाकर गले आदि में पहने उनके आभूषणों आदि की चोरी कर लेती है। तथा उसको आधे-पौने दामों में बेच देती है । कुछ दिनों पूर्व उनके द्वारा बाबूलाल चौराहे से अतर्रा चुंगी के बीच ऑटो में तथा कुछ महिने पूर्व अतर्रा चुंगी के पास ई-रिक्शा में बैठी महिला के आभूषण चोरी कर लिया गया था। पुलिस द्वारा चारों महिलाओं/अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय ।पुलिस ने गिरफ्तार महिला सविता, अरुणा, संगीता, व निकिता के पास से 48हज़ार520 रु0नगद बरामद किया है।















