मुंबई। निर्देशक विषाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी जैसे दमदार कलाकार नजर आए हैं। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों का सकारात्मक रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ने भी फिल्म देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।
ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘ओ रोमियो’ एक विजुअली शानदार और भावनात्मक रूप से गहरी फिल्म है। उन्होंने खासतौर पर शाहिद कपूर की परफॉर्मेंस की सराहना की और कहा कि शाहिद ने अपने किरदार को जिस तीव्रता और ईमानदारी से निभाया है, वह काबिले-तारीफ है। ऋतिक ने लिखा कि फिल्म का हर फ्रेम निर्देशक की सोच और मेहनत को दर्शाता है।
ऋतिक ने आगे कहा कि विशाल भारद्वाज की कहानी कहने की शैली हमेशा अलग और प्रभावशाली होती है और ‘ओ रोमियो’ भी इसका बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर की भी तारीफ की।
शाहिद कपूर के फैंस के लिए ऋतिक का यह रिएक्शन किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। दोनों सितारों के बीच आपसी सम्मान पहले भी कई बार देखने को मिला है। अब ऋतिक की इस प्रतिक्रिया के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
‘ओ रोमियो’ को एक इमोशनल ड्रामा के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें रिश्तों, जुनून और संघर्ष की कहानी को अलग अंदाज में पेश किया गया है। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है।















