GATE 2026 Result Date: गेट परीक्षा 2026 रिजल्ट डेट की घोषणा हो गई है। गेट रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर 19 मार्च को जारी किया जाएगा। इससे पहले आप पिछले 3 साल का कटऑफ ट्रेंड देख लें और गेट में पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं के बारे में जान लें। फरवरी में आयोजित ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग ( GATE 2026 ) का रिजल्ट 19 मार्च 2026 को जारी होगा। कैंडिडेट्स एनरोलमेंट आईडी/ईमेल आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करके देख सकेंगे। गेट रिजल्ट से पहले देख लीजिए की बीते 3 साल में गेट एग्जाम का कटऑफ क्या रहा था, साथ ही गेट में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए होते हैं।गेट परीक्षा में इस परीक्षा में सफल होने के बाद उम्मीदवार IIT, IISc, NIT जैसे बड़े संस्थानों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं, स्कॉलरशिप पा सकते हैं, या PSUs में नौकरी के लिए योग्य हो सकते हैं।
GATE क्वालिफाइ होने के लिए कितने नंबर जरूरी है?
गेट परीक्षा पास करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए मिनिमम क्वालिफाई मार्क्स का क्राइटेरिया निर्धारित है। आमतौर पर जनरल कैटेगरी के लिए 27 से 35, OBC-NCL और EWS के लिए 24 से 28, SC-ST और पीडब्ल्यूडी के लिए 18 से 23 मार्क्स चाहिए होते हैं।
GATE Previous Year Cutoff: 3 साल का गेट कटऑफ ट्रेंड
देश के टाॅप IITs में प्रवेश प्रक्रिया में GATE कट-ऑफ एक महत्वपूर्ण फैक्टर है। GATE 2026 रिजल्ट के साथ ही कट-ऑफ अंक जारी करेंगे। यहां कैंडिडेट्स के लिए पिछले 3 साल (2025, 2024 और 2023) के कटऑफ अंक दिए जा रहे हैं, जिससे GATE कट-ऑफ स्कोर की समझ होगी-
GATE 2025 Cutoff Marks
| ब्रांच-पेपर कोड | जनरल (General) | OBC | SC/ST/PwD |
| सिविल इंजीनियरिंग (CE) | 29.2 | 26.2 | 19.4 |
| मैकेनेकिल इंजीनियरिंग (ME) | 35.7 | 32.2 | 23.7 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) | 25 | 22.5 | 16.6 |
| इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (EC) | 25 | 22.4 | 16.5 |
| XE | 35.3 | 31.8 | 23.5 |
GATE 2024 Cutoff Marks
| ब्रांच-पेपर कोड | जनरल (General) | OBC | SC/ST/PwD |
| CE | 28.3 | 25.4 | 18.7 |
| ME | 28.6 | 25.6 | 19 |
| EC | 25 | 22.5 | 16.6 |
| कंप्यूटर साइंस (CS) | 27.6 | 24.7 | 18.4 |
| XE | 36.2 | 32.5 | 24.1 |
GATE 2023 कट-ऑफ (Cutoff Marks)
| ब्रांच-पेपर कोड | जनरल (General) | OBC | SC/ST/PwD |
| CE | 26.6 | 23.8 | 17.1 |
| ME | 28.4 | 25.5 | 18.9 |
| EE | 25.0 | 22.5 | 16.6 |
| EC | 29.9 | 26.9 | 19.9 |
| CS | 32.4 | 29.2 | 21.6 |
GATE कट-ऑफ कैसे तय होता है?
GATE Cut-Off कई चीजों पर निर्भर करता है। इसमें मुख्य रूप से परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवारों की संख्या, उपलब्ध सीटों की संख्या, पिछले साल का रुझान और परीक्षा की कठिनाई का स्तर शामिल होता है। इन सब आधार पर हर साल कैटेगरी के अनुसार कटऑफ तय की जाती है। GATE परीक्षा का स्कोर अब नॉर्मलाइज्ड मार्क्स के आधार पर निकाला जाता है। इसका स्कोर 0 से 1000 के बीच होता है। इसमें टॉपर के नंबर, क्वालिफाइंग मार्क्स और आपके प्राप्त अंक तीनों को ध्यान में रखा जाता है।
GATE रिजल्ट 2026 कैसे देखें?
GATE रिजल्ट 2026 19 मार्च को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को इसे देखने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। रिजल्ट चेक करने का तरीका इस प्रकार है-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
- विंडो ओपन होने पर होमपेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब एनरोलमेंट ID और पासवर्ड डालें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- GATE 2026 के नतीजे स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
कहां काम आता है गेट का स्कोर?
गेट क्वालिफाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए IIT-NIT में एमटेक या PhD एडमिशन नहीं, बल्कि सरकारी नौकरियों और PSU की जाॅब्स में प्राथमिकता मिलती है। IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 की परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित की थी। इस परीक्षा में कुल 30 पेपर शामिल थे। परीक्षा दो शिफ्ट में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में हुई थी, जिसमें लगभग 7 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।















