मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के साथ हुटिंग और धक्का-मुक्की, आपात बैठक बुलाई गई

मुजफ्फरनगर में पहलगाम की घटना के विरोध में एक जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। इस रैली में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पहुंचे, लेकिन कुछ लोगों ने उनके साथ हुटिंग की और धक्का-मुक्की करने की कोशिश की। इस वजह से रैली को खत्म करना पड़ा। इस घटना में राकेश टिकैत की पगड़ी गिर गई, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन ने राकेश टिकैत के आवास पर एक आपात बैठक बुलाई। इस घटना को लेकर संगठन में नाराजगी दिखाई दी है और आगे की योजना बनाने पर चर्चा की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts