मुजफ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में होली पर्व के अवसर पर होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह मुख्य यजमान रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधि-विधान से होलिका पूजन से हुई। इसके बाद अभिषेक सिंह ने विधिपूर्वक होलिका दहन कर कार्यक्रम को संपन्न कराया।
होलिका दहन के उपरांत उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश आमजन तक पहुंचाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित पुलिस लाइन परिसर में रहने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन और अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।















