मुजफ्फरनगर में हिंदू समाज के नेताओं ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के उस बयान के विरोध में दिया गया, जिसमें उन्होंने हिंदू महापुरुष राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।
हिंदू समाज ने इस बयान को आपत्तिजनक बताते हुए सांसद की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने मांग की कि भविष्य में किसी भी महापुरुष के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
संयुक्त बयान में हिंदू नेताओं ने कहा कि सनातनी हिंदू भाइयों को जाति-भेद से ऊपर उठकर एकजुट रहना होगा। उन्होंने कहा कि जाति और बिरादरी का उपयोग केवल पारिवारिक और सामाजिक कार्यों तक सीमित रहना चाहिए, लेकिन जब हिंदुत्व की बात आए तो सभी हिंदू एक मंच पर आकर राष्ट्र विरोधी ताकतों को करारा जवाब दें।















