मुजफ्फरनगर में सांसद इकरा हसन के बयान पर बवाल, हिंदू संगठनों ने किया विरोध

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के हालिया बयान के बाद विवाद गहरा गया है। इकरा हसन ने किसान नेता राकेश टिकैत के साथ बदसलूकी करने वालों को “आतंकी” बताया था, जिससे हिंदू संगठनों में रोष फैल गया। विरोध स्वरूप इन संगठनों ने शिव चौक पर उनका पुतला दहन करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।इकरा हसन ने कुछ दिन पहले मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने अपने भाषण में सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग आतंकी प्रवृत्ति के लोगों को भेजकर किसानों पर हमले करवा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राकेश टिकैत के साथ हुई अभद्रता की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के लोग आतंकियों से कम नहीं हैं।सांसद ने किसानों को देश की रीढ़ बताते हुए महेंद्र सिंह टिकैत को पूजनीय बताया और कहा कि उनके सम्मान की रक्षा के लिए वे किसी भी हद तक जा सकती हैं। उनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts