सैनिकों के समर्थन में किसान नेता धर्मेंद्र मलिक की पहल, हिंदू संगठनों ने किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक द्वारा सैनिकों के लिए 51 लाख रुपए, 1000 कुंतल गेहूं और 5000 यूनिट रक्त देने की घोषणा पर विभिन्न हिंदू, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने उनके आवास पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। संयुक्त हिंदू मोर्चा के नेतृत्व में शिवसेना, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, आर्य समाज, बजरंग दल सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें भगवा पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि यह राष्ट्रभक्ति से भरा कदम है और वे इस पुनीत कार्य में उनका सहयोग करेंगे। इस अवसर पर धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि सभी संगठनों द्वारा दिए गए समर्थन से उनका मनोबल और बढ़ा है। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलनों में भी इन संगठनों का सदैव सहयोग मिला है। कार्यक्रम में मनोज सैनी, योगेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, पंकज भारद्वाज, हरिओम त्यागी, अनूप सिंह राठी, बागेश अग्रवाल, मुकेश आर्य, शलभ गुप्ता, अखिलेश पुरी, अजय कुमार, अमरीश त्यागी, राजू सैनी, दिनेश गोयल, विकास अग्रवाल, आशीष शर्मा, संजय गोयल, सचिन जोगी, अखिलेश शर्मा, हरीश पालीवाल, मनोहर चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts