राजगढ़ (अलवर)। कस्बे में सावन मास के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय हिंडोले झूलन महोत्सव का समापन सावन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होगा। जगन्नाथ मंदिर के महंत पूर्ण दास और पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि पूर्णिमा के दिन भगवान श्री जगन्नाथ जी को हरियाली झांकी के रूप में विशेष रूप से सजाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में भगवान की मनमोहक झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त करेंगे। वहीं, चौपड़ बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर में 16 अगस्त को दशम दही हांडी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तगण उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।















