छत्तीसगढ़ के दुर्ग से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक तीन मंजिला इमारत से कूदकर हाई-टेंशन तारों से टकराता है, जिसके बाद वहां मौजूद लोग चीखने-चिल्लाने लगते हैं.
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना करीब 4-5 दिन पुरानी बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना दुर्ग के सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुई, जहां एक युवक होटल के पास स्थित तीन मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया और अजीब हरकतें करने लगा.
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के समझाने के बावजूद युवक शांत नहीं हुआ और अचानक ही नीचे कूद गया. कूदने के दौरान वह हाई-टेंशन तारों में उलझ गया जिससे उसमें से चिंगारियां निकलने लगीं और वह कुछ क्षण के लिए बेहोश हो गया. फिर वह सीधे जमीन पर गिरा.
‘सुपरह्यूमन – असली वूल्वरिन
चौंकाने वाली बात यह रही कि गिरने के बावजूद युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं और वह तुरंत उठकर पुलिस और वहां मौजूद लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकने लगा. इस पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए. पुलिस ने किसी तरह उसे काबू में किया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
कौन है यह युवक?
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ओडिशा का रहने वाला है और उसका नाम तेजराज यादव है. वह अपने इलाज के लिए दुर्ग आया था. इस दौरान उसने अपने बच्चे को दुर्ग के एक अस्पताल में छोड़ दिया और इमारत पर चढ़कर अजीब हरकतें करने लगा.तेजराज ने वहां मौजूद लोगों पर पथराव किया और कई लोगों को घायल कर दिया. उसने कई गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए.
"Superhuman – The Real Wolverine"
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) February 23, 2025
In Durg, Chhattisgarh : Man jumps from 3rd floor, gets Electrocuted and entangled in electric wires, passes out and then falls and then miraculously gets up to throw bricks at police.
Hollywood – 0
Desi-Wood – 1 pic.twitter.com/FzIJ3Fba5J
लोगों ने उठाए सवाल
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं. कई लोगों ने सवाल उठाया कि जब पुलिस मौके पर थी तो फिर युवक को इमारत से कूदने से रोका क्यों नहीं गया? पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और युवक की मानसिक स्थिति का भी परीक्षण किया जा रहा है.















