बांदा में तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, 25 यात्री घायल; चार की हालत नाजुक, यात्रियों ने चालक पर शराब पीने का लगाया आरोप

बांदा जनपद के चिल्ला मार्ग पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी एक तेज रफ्तार रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 25 यात्री घायल हो गए, जिनमें से आठ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें चार यात्रियों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा तारा गांव के पास उस समय हुआ, जब अचानक सड़क पर एक मवेशी आ गया। यात्रियों के अनुसार, चालक ने नशे की हालत में बस तेज गति से चला रखी थी। मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते बस सड़क किनारे खाई में पलट गई।

घटना में घायल यात्रियों में अनुज (28), शिखा (30), समीक्षा (20), संतोषी (40), राजेंद्र (56), पंकज तिवारी (35), अजय (7) और राजेंद्र सिंह (12) शामिल हैं। इनमें अनुज, शिखा, समीक्षा और संतोषी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण और अन्य वाहन चालक मदद के लिए दौड़ पड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने हादसे के लिए चालक की लापरवाही और नशे की हालत को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि बस शुरू से ही तेज रफ्तार में दौड़ रही थी और कई बार यात्रियों ने चालक को धीरे चलाने की चेतावनी दी, लेकिन उसने अनसुना कर दिया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चालक के खिलाफ लापरवाह ड्राइविंग एवं अन्य धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर से सड़क सुरक्षा और पेशेवर बस चालकों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े करता है। यात्रियों का कहना है कि परिवहन विभा

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts