हेल्पिंग हैंड इमरजेंसी का 88वां ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित, लोगों से रक्तदान की अपील

हेल्पिंग हैंड इमरजेंसी द्वारा 88वां ब्लड डोनेशन कैंप आयुष्मान हॉस्पिटल चिलकाना रोड पर आयोजित किया गया। इस कैंप का उद्घाटन आयशा मॉडल स्कूल के प्रबंधक मुजाहिद नदीम ने किया। उन्होंने कहा कि यह संस्था कई वर्षों से शहर में अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए सभी से इसमें भाग लेने की अपील की।

BHL संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि रक्तदान करने से हृदय रोग का खतरा कम होता है और यह हर चार महीने में किया जा सकता है। नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति के शरीर में खून की मात्रा कम हो जाती है, तब दूसरे व्यक्ति से खून लेने की आवश्यकता पड़ती है।

ऐसी स्थिति में हेल्पिंग हैंड इमरजेंसी रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने का कार्य करती है।इस दौरान अरफात खान, फैसल बंजारा, साजिद खान, अफ़ज़ल पिठौरी, हाजी अतीफ, बबलू शहजाद, सलमान जुबैरी, मोहसिन, मोईन और ब्लड बैंक का स्टाफ मौजूद रहा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts