हेलमेट नहीं, अब स्मार्ट सनग्लासेज और हाइटेक स्कूटर: जयपुर ट्रैफिक पुलिस हुई हाईटेक

जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ ने जयपुर ट्रैफिक पुलिस को और स्मार्ट बनाने की पहल की है। उन्होंने बताया कि किसी भी शहर में पुलिस का पहला चेहरा ट्रैफिक पुलिस होती है, और अब इसे और प्रभावी बनाया गया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को धूप से आंखों की सुरक्षा के लिए 1000 सनग्लासेज वितरित किए गए, साथ ही चार हैण्डहैल्ड स्पीड लेजर गन युक्त मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मॉल्स और मुख्य मार्गों पर पेट्रोलिंग के लिए 5 हावरबोर्ड स्कूटर भी दिए गए हैं। रात्रिकालीन ड्यूटी के लिए होमगार्ड्स को 100 रिफ्लेक्टिव जैकेट्स दी गईं। इन सभी संसाधनों की आपूर्ति पंजाब नेशनल बैंक और आवास फाउंडेशन ने सीएसआर एक्टिविटी के तहत की। पुलिस उपायुक्त यातायात शहीन सी. ने बताया कि 50 नए आयरन बैरीकेड्स भी उपलब्ध कराए गए हैं, जो चौराहों और तिराहों पर अस्थायी रूप से लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और बैंक प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह पहल ट्रैफिक को सुरक्षित, सुगम और स्मार्ट बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts