नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाला से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में ईडी के नौवें समन को गैरकानूनी बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है।
केजरीवाल की याचिका पर आज बुधवार को न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत और न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ सुनवाई करेगी।
21 मार्च को पूछताछ के लिए होना है पेश
ईडी ने केजरीवाल को 17 मार्च को नौवां समन जारी कर 21 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। वहीं, दिल्ली जल बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्डिंग मामले में भी पहला समन जारी कर 18 मार्च को पेश होने को कहा था, लेकिन केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं हुए।
केजरीवाल ईडी द्वारा जारी किसी भी समन पर पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए हैं। बार-बार समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने…
दिल्ली शराब घोटाले की सुनवाई कर रहे जज एमके नागपाल का तबादला
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के जज एमके नागपाल का तबादला कर दिया गया है। वह दिल्ली शराब घोटाले मामले की सुनवाई कर रहे थे। अब उनकी जगह अब जज कावेरी बावेजा की नियुक्ति हुई जो इस मामले की सुनवाई करेंगी।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी कर उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया है। आम आदमी पार्टी (आप) के 55 वर्षीय राष्ट्रीय संयोजक को मध्य दिल्ली में केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है सूत्रों ने कहा कि नौवां समन जारी किया गया है ताकि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत केजरीवाल का बयान दर्ज किया जा सके। मुख्यमंत्री ने इन समन को अवैध बताते हुए हर बार पेश होने से इनकार किया है। दिल्ली की एक…















