सिरोही में हीट वेव और आपात स्थितियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क

सिरोही जिले में बढ़ती गर्मी, मौसमी बीमारियाँ और संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। 8 मई को अतिरिक्त निदेशक डॉ. सुशील कुमार परमार के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी और सभी बीसीएमओ के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में हीट वेव, मौसमी बीमारियाँ, दवा उपलब्धता, ओआरएस, पेयजल, एम्बुलेंस और बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। डॉ. परमार ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं, शीतल पेयजल और अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके पूर्व 7 से 9 मई तक डॉ. परमार ने विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पतालों में स्वच्छता, ओपीडी व्यवस्थाओं और हीट वेव से बचाव के इंतजामों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सेवाएँ देने हेतु स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए। डॉ. परमार ने कहा कि विभाग हर चुनौती के लिए तैयार है और जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मुहैया कराई जाएंगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts