मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन एवं गुडविल सोसायटी के संयुक्त सौजन्य से एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल से आए विभिन्न रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जनमानस को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में हृदय रोग, गुर्दा रोग, पेट एवं लिवर रोग, अस्थि रोग सहित अन्य गंभीर बीमारियों के कारण, बचाव और सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय रहते बीमारियों की पहचान एवं रोकथाम के उपायों से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित मित्तल डीएम, गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गौरव सागर एमडी डीएनबी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर यशवंत सिंह तवर डीएनबी एमआरसीएस (लंदन) तथा पेट, आंत एवं लिवर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित पंडिता एमडी डीआरएनबी ने सहभागिता करते हुए अपने-अपने विषयों पर विस्तृत व्याख्यान दिए। चिकित्सकों ने कहा कि वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या, तनाव और गलत खानपान के कारण गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, समय पर स्वास्थ्य जांच और नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का संचालन अपोलो हॉस्पिटल के असिस्टेंट मैनेजर विशाल कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आलोक स्वरूप, सुरेंद्र अग्रवाल, अशोक कंसल, संजय मित्तल, होतीलाल शर्मा, रामकुमार तायल, अंकुर गर्ग, टोनी बिंदल और देवराज पवार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद सभी चिकित्सकों का स्वागत किया गया तथा उन्होंने जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर अवनीश मोहन तायल, बीएम गुप्ता, बोहरन लाल, डीके राठी, डॉ पीके कंबोज, हर्षपुरी, जगदीश पालीवाल, मोहनलाल मित्तल, पंकज मोहन गर्ग, राजीव जैन, आरके मलिक, सतीश मित्तल, विशाल कालरा, शरद जैन, अजय अग्रवाल, अमरीश गोयल, मनोज गोयल, प्रमोद गोयल, विपुल भटनागर, निशांक जैन, संजय गुप्ता, डॉ बीडी भारद्वाज, डॉ एसके मित्तल, मुकेश अरोड़ा, संजीव गर्ग, श्रेय गोयल, अतुल अग्रवाल, कृष्ण कुमार तायल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।















