ब्रिटेन में हिंदू घृणा फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए लॉन्च हुआ ‘हेट मॉनिटर’ प्लेटफॉर्म

लंदन। बढ़ते घृणा अपराधों की चिंताओं को दूर करने के प्रयासों के तहत ब्रिटेन में ¨हदू विरोधी घृणा की घटनाओं का दस्तावेजीकरण करने में मदद के लिए एक नया प्लेटफार्म लांच किया गया है।एंटी-हिंदू हेट मॉनिटर (एएचएचएम) को लंदन में इंटरनेशनल सेंटर फार सस्टेनेबिलिटी (आइसीएफएस) में फ्यूचर आफ फेथ डेस्क के तहत एक कार्यशील परियोजना के रूप में वर्णित किया गया है।

थिंक टैंक ने कहा कि इस सप्ताह लांच किए गए नए ऑनलाइन प्लेटफार्म द्वारा एकत्र किए गए डाटा का उपयोग ब्रिटेन होम आफिस, कानून प्रवर्तन, स्थानीय अधिकारियों और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ जुड़ने के लिए किया जाएगा।आईसीएफएस ने कहा, ”इस मंच का लक्ष्य हिंदू समुदाय के भीतर एक सामूहिक आवाज का समर्थन करना है, जिससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि इन मुद्दों का सामना अकेले नहीं किया जाए।”

यह समूह की पिछले साल की रिपोर्ट ‘ब्रिटेन में हिंदू-विरोधी नफरत और भेदभाव की धारणाओं की जांच’ पर आधारित है, जिसने ब्रिटेन के हिंदू समुदाय के खिलाफ घृणा अपराधों और भेदभाव के साथ प्रणालीगत जुड़ाव में एक अंतर की पहचान की थी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts