डीडवाना में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जिला कलेक्टर पुखराज सैन, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता मूलचंद वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सांसद ने कहा कि बैठकों का महत्व तभी है जब निर्णयों की समय पर पालना हो। उन्होंने विद्युतीकरण से वंचित ढाणियों को जोड़ने और लंबित कनेक्शनों को शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लापरवाह ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने, विद्युत दुर्घटनाओं में प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और निगम की शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में भारत सरकार की योजनाओं की प्रगति, विद्युत तंत्र के विस्तार और उपभोक्ता सेवाओं की गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई।















