विरार के ग्लोबल सिटी में टूटी सड़क पर आधा-अधूरा काम, इंजीनियर नदारद — कांग्रेस उपाध्यक्ष सुहैल खान ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र विरार। ग्लोबल सिटी क्षेत्र में क्लब वन (CLUB ONE) के सामने स्थित रोस्तमजी एल-वन (Rustomjee L1) की सड़क लंबे समय से खराब पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद आखिरकार आज उस सड़क पर मरम्मत का काम शुरू हुआ, लेकिन काम का तरीका देखकर नागरिकों में फिर नाराज़गी बढ़ गई है।

 

कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुहैल खान (Suhail Khan) ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि पूरी सड़क को नहीं, बल्कि केवल कुछ हिस्सों में “पैच वर्क” (Patch Work) किया जा रहा है। जब उन्होंने रोड कॉन्ट्रैक्टर से सवाल किया कि पूरी सड़क कब बनेगी, तो कॉन्ट्रैक्टर ने जवाब दिया कि उसे सिर्फ उन जगहों पर काम करने का आदेश मिला है जहाँ हाल ही में पानी की पाइपलाइन डाली गई थी।खान ने इस पर नाराज़गी जताते हुए पूछा कि महानगरपालिका का इंजीनियर मौके पर क्यों मौजूद नहीं है। इस पर कॉन्ट्रैक्टर ने बताया कि इंजीनियर अक्षय वाघ (Akshay Wagh) फिलहाल कहीं बाहर गए हैं। बाद में फोन पर हुई बातचीत में वाघ ने बताया कि वह “शाम चार बजे तक लौटेंगे”।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क का काम चल रहा हो, तो इंजीनियर का मौके पर होना ज़रूरी है ताकि काम की गुणवत्ता पर नज़र रखी जा सके। इस दौरान इंजीनियर का अनुपस्थित रहना यह दर्शाता है कि नगरपालिका के अधिकारी अपने काम को लेकर गंभीर नहीं हैं। जनता की मेहनत की कमाई से भरे टैक्स का ऐसा गैर-जिम्मेदाराना इस्तेमाल नागरिकों के लिए चिंता का विषय है।सुहैल खान ने कहा कि वह इस मुद्दे को नगर पालिका और उच्च अधिकारियों तक पहुँचाएंगे ताकि सड़क निर्माण में पारदर्शिता और जवाबदेही तय हो सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts