मुजफ्फरनगर। मास्टर खालिद अब्बासी सूजडू वाले के साले आसमोहम्मद के बेटे अब्दुस्समद हाफिज-ए-कुरआन बन गए। मलहूपुरा स्थित क़ारी दिलशाद के मदरसे में आयोजित जलसे में उनकी दस्तारबंदी की गई।
अब्दुस्समद के हाफिज बनने पर परिवार में खुशी की लहर है। इस मौके पर किसान नेता चौधरी जफरयाब राणा और हाजी मेहरबान अब्बासी ने पहुंचकर मुबारकबाद दी। अब्दुस्समद के दोस्त काशिफ जफरयाब और कासिम जफरयाब ने उन्हें हाफिज बनने पर हदिया देकर सम्मानित किया।इसके अलावा शाह आलम, जाहिद अब्बासी, मनन त्यागी समेत कई अन्य लोगों ने भी अब्दुस्समद को बधाई दी और हदिया भेंट किया। अब्दुस्समद की इस उपलब्धि से क्षेत्र में भी उत्साह का माहौल है।















