इक़रा हसन के समर्थन में गुर्जर समाज, भाजपा पर साधा निशाना

मुज़फ्फरनगर में सम्मान बचाओ रैली के बाद कैराना सांसद इक़रा हसन के बयान पर मचे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव चौधरी ईलम सिंह गुर्जर ने प्रेस में बयान जारी कर इक़रा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इक़रा हसन गुर्जर समाज की बेटी हैं और मीर भोज विवाद के दौरान भी वह समाज के साथ मजबूती से खड़ी रहीं। उन्होंने चेतावनी दी कि इक़रा के खिलाफ किसी भी षड्यंत्र का गुर्जर समाज मुंहतोड़ जवाब देगा। ईलम सिंह ने आरोप लगाया कि रैली में कई लोग शामिल हुए थे, लेकिन केवल इक़रा को निशाना बनाना भाजपा और आरएसएस की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की प्रतिक्रिया पर भी सवाल उठाया, जिन्होंने टिकैत की पगड़ी प्रकरण को खत्म मानते हुए इक़रा पर तुरंत टिप्पणी की। ईलम सिंह ने कहा कि भाजपा व आरएसएस के लोग एक विशेष समुदाय के खिलाफ जहर उगलते हैं, फिर भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती, जबकि विपक्ष की छोटी प्रतिक्रिया पर भी भाजपा तंत्र सक्रिय हो जाता है। गुर्जर समाज इक़रा के सम्मान के लिए हर स्तर पर खड़ा रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts