होमगार्ड एनरोलमेंट परीक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश जारी.

बाँदा।जनपद बांदा में होने वाली आगामी होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा महर्षि बामदेव सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों की संवेदनशीलता के आकलन, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा केंद्रों के आसपास सतर्क निगरानी रखी जाए। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं सतर्कता के साथ करें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts