एस.एफ.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस धूमधाम से संपन्न, छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मुज़फ्फरनगर। शहर के एस.एफ.डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के प्रांगण में वार्षिक परिणाम दिवस बड़े ही उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस अवसर पर छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अभिभावकों और शिक्षकों का नाम रोशन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की उपस्थिति में हुई, जहां छात्रों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। जैसे ही परिणाम घोषित हुए, सफल विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी झलक उठी, वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करते नजर आए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में एक आकर्षक शैक्षिक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और कला विषयों से जुड़े विभिन्न मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। इन प्रदर्शनों में छात्रों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता और मेहनत साफ दिखाई दी, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने जमकर सराहना की। प्रदर्शनी ने यह साबित किया कि विद्यालय न केवल परीक्षा परिणामों पर बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।

इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम पंवार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का विकास भी उतना ही आवश्यक है, जो बच्चों को एक सफल और जिम्मेदार नागरिक बनाता है।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा एक के छात्र अरहम खान रहे, जिन्हें पूरे वर्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति और उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन्हें गिफ्ट देकर भी प्रोत्साहित किया गया, जिससे छात्र और उनके परिवार की खुशी दोगुनी हो गई। अरहम खान के पिता शारिक खान ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान बच्चों के मनोबल को बढ़ाता है और उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि आज के ये बच्चे आगे चलकर डॉक्टर, वैज्ञानिक और देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी और गर्व का माहौल बना रहा। विद्यार्थियों की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है और आने वाले समय में भी इसी तरह बेहतर परिणाम देता रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts