DRDO में वैज्ञानिक बनने का शानदार मौका,

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ (DRDO) के बारे में तो आप जानते ही होंगे. इसका काम अत्याधुनिक हथियारों, मिसाइलों, रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को डिजाइन करना और उन्हें विकसित करना है. यह एक ऐसा संस्थान है, जहां नौकरी करने का सपना बहुत से लोग देखते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है. डीआरडीओ ने कुल 33 पदों पर वैज्ञानिकों की सीधी भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं. योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स डीआरडीओ के भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र (RAC) पोर्टल rac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी डेट 19 जून 2026 को शाम 4 बजे तक है.कुल 33 पदों में से 20 पद साइंटिस्ट C के लिए, 11 पद साइंटिस्ट D के लिए और दो पद साइंटिस्ट E के लिए आरक्षित हैं. साइंटिस्ट C पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम तीन साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए और साथ ही उनके पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री भी होनी चाहिए. इसके अलावा उनकी उम्र 35 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. इस पद का चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) के अनुसार 67,700 रुपये महीना होगा.

पात्रता मानदंड क्या हैं?

DRDO साइंटिस्ट D पद के लिए आवेदकों के पास कम से कम 7 साल का अनुभव होना जरूरी है और संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री भी चाहिए. इसके लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 साल है. इस पद के लिए चयनित कैंडिडेट्स को मूल वेतन के रूप में हर महीने 78,800 रुपये सैलरी मिलेगी. इसके अलावा साइंटिस्ट E पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 11 साल का अनुभव होना चाहिए और संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री जरूरी है. इस पद के लिए उम्र सीमा 45 साल है और इस पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को मूल वेतन 1,23,100 रुपये प्रति माह मिलेगा.

DRDO Scientist Recruitment 2026 Notification

आवेदन शुल्क कितना है?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया क्या है?

  • प्रशासनिक जांच: सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स का वैरिफिकेशन
  • टेक्निकल स्क्रीनिंग लेवल I: अनुभव के आधार पर जैव-डेटा आधारित टेक्निकल स्क्रीनिंग लेवल-1, हायर क्वालिफिकेशन
  • टेक्निकल स्क्रीनिंग लेवल II: 10-15 मिनट का प्रारंभिक ऑनलाइन इंटरव्यू
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts